पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2021: Apply Online | Apply Form | दस्तावेज, लाभ

 Haryana Pashu Kisan Credit Card Yojana 2021 | Farmer Credit Card Scheme For Animal Loan |हरियाणा पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना | Apply Online Pashu Kisan Credit Card 2021

सन 2022 को किसानों की आय दोगुनी करने का लक्ष्य भारत सरकार द्वारा निर्धारित किया गया है | इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजनाको शुरू किया है | प्यारे दोस्तों आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के जरिए से किसान क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी देने के लिए जा रहे हैं | जैसे कि किसान क्रेडिट कार्ड क्या है? इसका लाभ, इसका उद्देश्य, पात्रता, विशेषताएं, महत्वपूर्ण दस्तावेज, आवेदन करने की प्रक्रिया इत्यादि | तो दोस्तों यदि आप किसान क्रेडिट कार्ड योजना से संबंधित सारी आवश्यक जानकारी लेना चाहते हैं तो आप से निवेदन है कि आप हमारे इस आर्टिकल को ध्यान पूर्वक अंत तक जरूर पढ़ें |


पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना क्या है?

इस योजना का आरंभ हरियाणा के पशुपालन एवं कृषि मंत्री जेपी दलाल जी द्वारा किया गया था | इस योजना के तहत पशु पालकों को ऋण प्रदान किया जाएगा | अगर किसान के पास गाय हैं तो उसे ₹40783 का ऋण दिया जाएगा |और अगर किसान के पास भैंस है तो ₹60250 का ऋण पशुपालन को दिया जाएगा | यह ऋण लेने के लिए पशुपालक को किसान क्रेडिट कार्ड बनवाना होगा | पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत ऋण की राशि 6 बराबर किस्तों में दी जाएगी | यह राशि लाभार्थी को 1 वर्ष के अंतराल में 4% ब्याज दर के 7 नॉट आनी पड़ेगी | किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत दिया गया ऋण पर ब्याज दर उसी दिन से लगेगा जिस दिन से पशुपालक को पहली किस्त की राशि मिलेगी |

Pashu Kisan Credit Card Yojana की नई घोषणा

जैसे कि आप सभी व्यक्ति यह जानते हैं कि Pashu Kisan Credit Card Yojana योजना के तहत पशुपालन के लिए किसानों को लोन मुहैया कराया जाता है | इस योजना के तहत ₹1.60 लाख तक का बिना गारंटी का लोन मुहैया कराया जाता है | पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत पशुओं की संख्या के अनुसार लोन दिया जाता है | हरियाणा में अब तक 366687 किसान अब तक आवेदन कर चुके हैं |जिसमें से 5760 किसानों को क्रेडिट कार्ड भी जारी कर दिया गया है | इस योजना के तहत हरियाणा के राज्य सरकार ने 800000 किसान क्रेडिट कार्ड जारी करने का निर्णय लिया है | पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए बैंक द्वारा कैंप भी लगे थे | इन कैंपों के जरिए से किसानों को इस योजना से संबंधित सारी जानकारी दी गई है |

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना का मुख्य उद्देश्य क्या है?

जैसे कि आप लोग यह जानते हैं कि गांव में लोग खेती करने के साथ साथ पशु भी पालते हैं और कभी-कभी अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए किसानों को अपने पशु बेचने पड़ जाते हैं तथा कभी पशु बीमार हो जाते हैं किसानों के पास पैसा ना होने की वजह से वह उनका इलाज नहीं करवा पाते हैं इन सभी दिक्कतों को देखते हुए राज्य सरकार ने इस किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2021 को आरंभ कर दिया है | इस योजना के माध्यम से लोन लेकर किसान अपने पशुओं की अच्छे से देखभाल कर सकेंगे | इस Pashu Kisan Credit Card Yojana 2021 के माध्यम से राज्य में पशुपालन व्यवसाय में वृद्धि होगी तथा कृषि और पशुपालन व्यवसाय को विकसित देशों की तरह ही आधुनिक बनाया जाएगा |

Pashu Kisan Credit Card Yojana 2021 एप्लीकेशन फॉर्म

यदि कोई व्यक्ति किसी कारणवश किसी महीने का क्रेडिट नहीं ले पाते हैं तो वह अगले महीने पिछले महीने का क्रेडिट ले सकते हैं | हरियाणा Pashu Kisan Credit Card Yojana 2021 के जरिए भेड़ बकरी रखने वालों को भी 1 साल का लोन ₹4063 दिया जाएगा तथा सूअर रखने वालों को ₹16337 का 1 वर्ष का लोन दिया जाएगा | राज्य के जो भी इच्छुक लाभार्थी इस Pashu Kisan Credit Card Yojana 2021 का लाभ लेना चाहते हैं तो वह अपना पशु क्रेडिट कार्ड जरूर बनवा लें |

नई अपडेट पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2021

जैसा की आप सभी व्यक्ति है जानते हैं कि किसान क्रेडिट कार्ड योजना के जरिए किसानों को पशु खरीदने के लिए लोन दिया जाता है | जिससे कि किसानों की आय में बढ़ोतरी होती है, हरियाणा सरकार में स्वतंत्रता दिवस (15 अगस्त 2020) तक 100000 किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड देने का फैसला किया है | उसके बाद 700000 और क्रेडिट कार्ड बनवाए जाएंगे | हरियाणा राज्य में 36 लाख दुधारू पशु 16 लाख परिवारों के पास हैं |

सरकार इस योजना के जरिए से किसानों की आय बढ़ाने का प्रयत्न कर रही है | इस योजना के जरिए से लोन की राशि पर कम से कम ब्याज देना पड़ेगा इस योजना के तहत 7 फ़ीसदी लोन पर ब्याज दिया जाता है | इस 7% में 3% केंद्र सरकार सब्सिडी देती है तथा 4% कि हरियाणा सरकार छूट देती है | इस योजना के तहत अधिकतम ₹300000 तक का लोन लिया जा सकता है और ₹160000 तक बिना किसी गारंटी के लोन लिया जा सकता है |

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के लाभ क्या हैं?

  • किसान इस योजना के अंतर्गत बिना कोई चीज गिरवी रखे लोन ले सकते हैं|
  • जिन किसानों के पास क्रेडिट कार्ड होगा वह किसान इस क्रेडिट कार्ड का उपयोग
  • बैंक में डेबिट कार्ड की तरह भी कर सकते हैं |
  • इस पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना 2021 के अंतर्गत पशु पालकों को प्रति भैंस ₹60249 का लोन दिया जाएगा
  • और प्रति गाय ₹40283 का लोन दिया जाएगा |
  • क्रेडिट कार्ड धारक इस योजना के अंतर्गत ₹1.60 लाख तक बिना कॉलेटरल सिक्योरिटी के ले सकते हैं | 
  • पशु पालकों को सभी बैंकों से 7% ब्याज पर वर्ष के हिसाब से लोन दिया जाएगा |
  • साथ ही समय से ब्याज देने पर ब्याज 3% कर दिया जाएगा |
  • तीन लाख से ज्यादा राशि होने पर पशु पढ़ने वालों को 12% की ब्याज दर से लोन लेना होगा |
  • ब्याज की राशि का भुगतान 1 साल के अंतराल में होना बहुत जरूरी है
  • तभी उसको अगले राशि दी जाएगी |

प्रधानमंत्री किसान ट्रैक्टर योजना 2020

पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2021 की पात्रता और दस्तावेज

  • आवेदक हरियाणा राज्य का स्थायी निवासी  होना चाहिए
  • आवेदक का आधार कार्ड ,पेन कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • पासपोर्ट साइज फोटो

पशु किसान क्रेडिट कार्ड 2021 में आवेदन कैसे करें?

  • जो भी हरियाणा राज्य के इच्छुक लाभार्थी इस योजना के तहत Pashu Kisan Credit Card Yojana बनवाना चाहते हैं
  • तो उन्हें अपने नजदीकी बैंक में जाकर आवेदन करना बहुत जरूरी है |
  • आपको आवेदन करने के लिए सर्वप्रथम अपने सभी जरूरी दस्तावेजों को लेकर बैंक में जाना पड़ेगा |
  • इसके पश्चात आपको वहां जाकर एप्लीकेशन फॉर्म को लेना होगा |
  • फिर एप्लीकेशन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को सावधानी से भरना होगा |
  • आवेदन फॉर्म भरने के पश्चात आपको अपने दस्तावेजों जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, वोटर आईडी कार्ड इत्यादि की फोटोकॉपी को आवेदन फॉर्म के साथ अटैच करके बैंक के अधिकारी के पास जमा करना पड़ेगा |
  • आवेदन फॉर्म के सत्यापन करने के पश्चात 1 महीने के अंदर ही आपको पशु किसान क्रेडिट कार्ड मिल जाएगा | 

Read more other info : Click here

See this - minimilitiahub.com

Read also - Shaladarpan

Comments

Popular posts from this blog

जननी शिशु सुरक्षा कार्यक्रम (JSSK) 2022: janani shishu suraksha yojana | Online Apply

प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 2020: Apply Online | Registration Form